भारतीय जनता युवा मोर्चा आयोजित किया कमल पुष्प टॉक कार्यक्रम

Posted On:- 2022-04-01



दुर्ग (वीएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू और प्रदेश प्राभरी विकास साहू के निर्देशाअनुसार प्रदेश-सह प्रभारी राहुल परिहार ने स्मृति नगर में कमल पुष्प टॉक का कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास का वर्णन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेताओं ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भासीन और ज़िला महामंत्री शंकरलाल देवांगन जी थे। विधायक भसीन ने एमर्जेन्सी से लेकर भाजपा कार्यकर्तों पर हुए हत्याचार तक का वर्णन किया और परिवरवाद को लेकर कार्यकरों को पार्टी के रीति नीति को बताया। भसीन ने अपने भाषण में बताया कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष 2 सीटों से 300 से अधिक सीटों तक इस मुक़ाम तक पहुंचाया और वो क्षण देखने को तरस गए थे जिस दिन मोदी प्रधानमंत्री बने वह भारतीयता पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वर्णिम दिन था, जिसे देख लाखों कार्यकर्ताओं की आँखों में आँसु थे। ज़िला महामंत्री शंकरलाल देवांगन जी ने मीशा बंदी और श्याम प्रसाद मुखर्जी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग की जानकारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दी ।

अंत में प्रदेश मंत्री गोपाल बिस्टजी ने सबका आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रदेश सह प्रभारी राहुल परिहार से किया गया। प्रोग्राम में प्रशिक्षण प्रमुख राजा ठाकुर, स्वाध्याय मंडल प्रभारी नितेश मिश्रा, सोशल मीडिया सह प्रभारी रोहन सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कवरपाल पाल सिंह जी,युवा मोर्चा से विश्वदीप नाइयर और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।