नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तुर्कमेनिस्तान और नीदरलैंड्स की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। पहले चरण में वे तुर्कमेनिस्तान जायेंगे। भारत और तुर्कमेनिस्तान के राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की यह यात्रा हो रही है।
श्री कोविंद तुर्कमेनिस्तान जाने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति हैं। तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति सरदार बरदी मुहम्मदोव के पदभार संभालने के दो सप्ताह के भीतर ही श्री कोविंद की यह यात्रा हो रही है। श्री कोविंद तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस अवसर पर अनेक समझौते किये जायेंगे।
मत्स्य और पशु पालन तथा डेयरी और सूचना तथा प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन और सांसद दिलीप घोष भी राष्ट्रपति के साथ यात्रा पर गए हैं। राष्ट्रपति यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार से नीदरलैंड्स के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।