99 हजार की धोखाधड़ी, 420 की शिकायत दर्ज

Posted On:- 2022-04-01



रायपुर (वीएनएस)। डीडी नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दिलीप तिवारी ने शिकायत प्रस्तुत कि, जिसमें उसने बताया गया है कि, उसने अपनी बहन की शादी में एक रेनाल्ड कार भोपाल में गिफ्ट किया था, जिसका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उसने भोपाल मे आरोपी विक्की थामारा को सम्पर्क किया था, जिसके बाद विक्की ने उसे 3 किस्तो में 99,999 रू लेकर भोपाल आने को कहा और उससे पैसे लेकर विक्की ने वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं कराकर उसने दिलीप के साथ धोखाधडी किया, जिसकी शिकायत दर्ज होते ही डीडी नगर थाना में अपराधी विक्की के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/22 और धारा 420 दर्ज किया गया है।