रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा के बड़े खाईवालों को दबोचा...

Posted On:- 2022-04-01



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान लाइन लेकर सत्ता खिलाने वाले करीब 1 दर्जन खाईवाल को गिरफ्तार किया है। खाईवाल चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट मैच के दौरान क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे थे। मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम और सायबर यूनिट, थाना तेलीबांधा व थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्काई गार्डन स्थित एक मकान में और आजाद चौक थाना क्षेत्रांतर्गत रामसागर पारा स्थित एक मकान में लाईन लेकर आरोपी क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। रायपुर का गिरधर खटवानी और राहुल खण्डेलवाल बड़े खाईवालों में शामिल है। सटोरियों के कब्जे से 69 नग मोबाईल फोन, 07 नग लैपटॉप, 05 नग एल ई डी टी.व्ही., 04 नग की-बोर्ड, 01 नग प्रिंटर, 02 नग केलक्यूलेटर, 02 नग लाईन लेने वाला मशीन, नगदी 47,100/- रूपये एवं करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया है।

सटोरियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा और थाना आजाद चौक में मामला पंजीबवद्ध किया गया है। सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं की भी कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में तेलीबांधा पुलिस ने गिरधर खटवानी, हीरा आडवानी, पारस मानिकपुरी, मोहित शिवहरे, ताराचंद नागदेव, आशीष शिवहरे और भारत तोलवानी शामिल है। वहीँ थाना आजाद चौक के प्रकरण में पुलिस ने राहुल खण्डेलवाल, आमिर अहमद, सुधांशु जुमडे, मोहसिन बकाली, संजय भट्ट और अच्यूतम तिवारी को गिरफ़्तार किया है।