रायगढ़ (वीएनएस)। छाल मंडल में 29 मार्च से भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के दिशा निर्देश पर राज्य के कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए और अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए वादा निभाओ जन जागरण पदयात्रा का आगाज किया गया है। जिसमें आजग्राम तरेकेला, चुहकीमर, बनहर,भलमुड़ी, किन्दा,खर्रा,बाँसझार जोगड़ा,हाटी, बेहरामार, मुनुन्द, बरबसपुर, कुडेकेला पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव गली-गली पदयात्रा कर जनता से संवाद किया।
सभा को जिला पंचायत सदस्य घरघोड़ा सह यात्रा प्रभारी सन्तोष राठिया ने पदयात्रा में गांव के हालात देख कहा कि स्थानीय विधायक लालजीत राठिया ने क्षेत्र के लोगो का काम नही कर छला है । लोग 3 वर्ष से बहुत परेशान है ।मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जनता के काम नही होने मूलभूत समस्या दूर नही होने पर कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा है। यात्रा ने क्षेत्र के आदिवासी जनता बड़ी संख्या में शामिल हो रही है। यात्रा में लालू ठाकुर,विज्जय राठौर ,रोहणी चंद्रा, मनोहर निषाद,लोभन पटेल, ध्रुव सिदार,दीलिप सिदार,प्रेम गया,बबलू साहू,सेवक साहू,भोजराम, सहित दिन यात्रा प्रभारी सेवक राम पटेल,दिलीप यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे
छाल क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक के गृह ग्राम होने के बावजूद जनता फसल मुआवजा,हाथी प्रभावित, अपेक्स बैंक की स्थापना, छाल में शासकीय महाविद्यालय, तहसील कार्यालय में तहसीलदार बैठने, प्रधान मंत्री आवास के लिए राज्य की हिस्सा मांगने और जर्जर सड़क को तत्काल ठीक करने की मांग को लेकर पदयात्रा की जा रही है।
सभी पंचायतों में यात्रा निकलेगी और समापन छाल में 3 अप्रैल को होगा। जिसमें जिला की सांसद गोमती साय, भाजपा प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी,उमेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष, महामंत्री अरुण धर दिवान,सतीश बेहरा विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गर्मी के मौसम होने के बाद भी जनता भाजपा के कार्यक्रम में लगातार जुड़ रही है।