4 से 6 अप्रैल तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Posted On:- 2022-04-01



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर रेल मंडल के भाटापारा हथबंध स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 385 (किमी.766/15-17 डाउन लाइन) सिद्धबाबा समपार फाटक, भाटापारा हथबंध रेल खंड में स्थित है। उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य  4 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से 6 अप्रैल को रात 12:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात और यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं।