सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर डॉ. आर.एस.सिंह और डॉ. दीपक जायसवाल जिला नोडल अधिकारी एन.सी.डी. के मार्गदर्शन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत 17 से 31 मार्च तक एन.सी.डी. पखवाड़ा जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इसके तहत 25082 महिला एवं पुरूषों का सी.बैक फार्म भरते हुए स्क्रिनिंग किया गया और 5394 महिला एवं पुरूषों का री-स्क्रिनिंग किया। 5404 लोगों को एन.सी.डी. एप के माध्यम से उच्च संस्था में रैफर किया गया और 3873 लोगों का परीक्षण किया। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के अधिकारी और कर्मचारी ने घर-घर जाकर सर्वे करते हुए एन.सी.डी. पखवाडा का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला चिकित्सालय में गर्भाशय मुख के कैंसर के स्क्रिनिंग के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर और स्टाफ नर्सों से गर्भाशय मुख के कैंसर मरीजों का व्हीआईए टेस्ट भी निःशुल्क प्रदाय की जा रही है और भविष्य में इसी सुविधा को विस्तार करते हुए सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से व्हीआईए टेस्ट भी निःशुल्क प्रदान की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सिंह ने आम नागरीकों से अपील करते हुए कहा है कि जिले के समस्त महिला एवं पुरूष जिनका उम्र 30 वर्ष से अधिक है, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर एन.सी.डी. स्क्रीनिंग का लाभ कभी भी ले सकते है।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त ग्रामीण चिकित्सा सहायक और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के अधिकारी, कर्मचारी का योगदान के साथ-साथ हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सलाहकार डॉ. दिलीप रोकडे, और प्रभारी सलाहकार विवेक सदन नाविक और राजेश द्विवेदी जिला सहायक नोडल अधिकारी एन.सी.डी. एवं कमलेश सोनी का विशेष योगदान रहा।