गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। मछली पालन विभाग ने जिले के 120 किसानों को जलाशयों में केज कल्चर के जरिए मछली पालन के लिए दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण और एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कराया। जिले के प्रत्येक विकासखंडों 40-40 किसानों को विकासखंड स्तर पर 25 से 30 मार्च तक दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण देने के बाद 31 मार्च को बांगो डेम में केज कल्चर से परिचय कराया गया।
मछली पालन विभाग के जिला अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मछली बीज उत्पादन की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया। उन्हे नर-मादा की पहचान, नर्सरी तैयार करने और स्पान बच्चा का कब और कैसे संचय किया जाता है के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के उपरांत किसानों को कोरबा जिले के बांगो बांध में एतमानगर मत्स्य बीज उत्पादन इकाई का भ्रमण कराया गया तथा बागों डेम में केज कल्चर से भी किसानों को अवगत कराया गया।