झुलेलाल जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Posted On:- 2022-04-01



धमतरी (वीएनएस)। विश्व के सिंन्धी हिन्दू समुदाय के इष्टदेव झूलेलाल साईं के अवतरण दिवस पर 2 अपै्रल को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसके लिए जोर शोर से तैयारियों की जा रही है। पूज्यपंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा ने बताया कि कोरोना काल के कारण पिछले दो वर्षों तक चेट्रीचंड का महोत्सव कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सादगी से मनाया गया था। लेकिन इस वर्ष धमतरी के सिंन्धी हिन्दू समुदाय  ने चेट्रीचंद्र (नव वर्ष) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 29 मार्च मंगलवार को कबीर मंगलम भवन रत्ना बांधा रोड में आनंद मेला एवं बच्चों के गेम 30 मार्च को रात्रि  8:30 बजे से  झुलेलाल स्तुति संगीत मय कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध गायिका मंजू  (नागपुर) का कार्यक्रम हुआ। 31 मार्च को सुबह 11 बजे वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में विभिन्न वस्तुओं का वितरण किया गया। 1  अप्रैल शाम 4 बजे समाज की मातृशक्ति  ने विशाल स्कूटर रैली विंध्यवासिनी मंदिर से आरंभ होकर घड़ी चौक होते हुए आमापारा स्थित पूज्य पंचायत भवन  पहुंचेगी। 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे  झुलेलाल मंदिर (कोष्टा पारा) में आरती एवं चालीसा एवं प्रसादी होगा। तत्पश्चात 10:30 बजे युवकों  ने स्कूटर रैली  झुलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर, विंध्यवासिनी मंदिर ,घड़ी चौक होकर आमापारा स्थित समाज भवन जाएगी।

दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टैंड के सामने प्रसादी वितरण किया जायेगा। दोपहर12:30 बजे से आम लंगर प्रसादी (पूज्य पंचायत सिंन्धी समाज भवन आमापारा में) रखी गई है। शाम 4 बजे  झुलेलाल साईं की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा झुलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर घड़ी चौक होते हुए आमापारा स्थित बनिया तालाब में विसर्जन एवं पल्लव के साथ समाप्त होगी।  झुलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में धमतरी सिंन्धी समुदाय के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर सभी कार्यक्रमो में उपस्थित रहने की अपील समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा ने की है।