राशन दुकान का चावल खरीदकर बेचते पकड़ाया, जेल भेजा गया

Posted On:- 2022-04-01



धमतरी (विएनएस)। शहर के वार्ड में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बीपीएल कार्डधारी से सस्ते में चावल खरीद कर उसे बेचने के मामले में खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार खाद्य निरीक्षक एवं नागरिक आपूर्ति धमतरी नरेश पिपरे की लिखित शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर कोतवाली थाना में मामले को विवेचना में लिया गया।

शासन की योजना अनुसार राशनकार्ड हितग्राहियों को राशन की दुकान से कम दर पर मिलने वाले चावल को अन्य ने खरीदे जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई होती है। आरोपी ने बहला फुसलाकर बाजार में अधिक दाम पर विक्रय करने के लिये कम दाम में राशन का चावल खरीदा जबकि इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन  ने 17 दिसम्बर 2021 को राजपत्र प्रकाशित कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों से हितग्राही, कल्याणकारी संस्थाओं को प्रदाय राशन सामग्री अहस्तांतरणीय होगी।

इसका विक्रय, संबंधित राशनकार्ड धारकों, संस्थाओं के  ने अन्य व्यक्तियों, संस्थाओं को नहीं किये जाने का आदेश जारी किया गया है। आरोपी लोकेश देवांगन उर्फ बंटी को उसके  ने किये जा रहे कृत्य की जानकारी थी। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई कर आरोपी लोकेश देवांगन उम्र 34 वर्ष निवासी शासकीय बालक स्कूल के सामने रामपुर वार्ड धमतरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धमतरी के समक्ष पेश किया। जहां आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से, गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।