105 गांवों में चलाया जायेगा गांव-चौपाल अभियान

Posted On:- 2022-04-01



धमतरी (वीएनएस)। भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव अपने जिला पंचायत क्षेत्र के लगभग 105 गांवों में 2 से 14 अप्रैल तक आरा-पारा गांव-चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत चैत नवरात्र में 2 अप्रैल से ग्राम सलोनी के मॉं दुर्गा मंदिर में मॉं दुर्गा की पूजा अर्चना कर करेगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने जिला पंचायत क्षेत्र के जनताओं के साथ रूबरू होकर उनकी समस्या को सुनेंगी और जन कल्याणकारी योजनाओं तथा योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल पा रही है कि नहीं इनकी जानकारी लेते हुए ब्यापक चर्चा करेंगी। विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित बुनियादी सुविधाओं पर ग्रामीणों के साथ चर्चा करेंगी।

गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के  ने जनहित कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में अनेकों बार किया जा चुका है जिनमें से जल समाधि, जन आन्दोलन व चक्काजाम तथा जेल भरो आन्दोलन आदि है। लेकिन इस मर्तबा नवरात्रि काल के समय में हर गाँव के प्रत्येक मुहल्ले में आरा-पारा गाँव-चौपाल के माध्यम से जनता से सीधे जुडक़र रूबरू होगी और शासन की योजनाओं तथा केन्द्र सरकार से मिलने वाली जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी विस्तार से लेंगी एवं जिस परिवार में जीवन दायिनी योजना का लाभ यदि नहीं मिल पा रहा है उसे शासन-प्रशासन व ग्राम पंचायत के माध्यम से सुविधा का लाभ दिलायेंगी। 2 से 14 अप्रैल तक चलने वाला अभियान आरा पारा-गॉंव चौपाल के माध्यम से जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव सीधे जनता से मिलकर उनके हर दुख-सुख में शामिल होना चाहती है ताकि क्षेत्र की जनता के साथ कोई अन्याय न होने पायें।