अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर की ओर से गठित निरीक्षण दल ने शासकीय बालक उ.मा.वि. लुण्ड्रा व कन्या शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इन केन्द्रों में परीक्षा व्यवस्थित ढंग से होना पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर की ओर से संचालित हायर सेकेण्डरी स्कूल की मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 1 अप्रैल 2022 को गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। यह परीक्षा जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों में हुई।