जिला ग्रंथालय को मिली तीन किताबें

Posted On:- 2022-04-01



अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के इतिहास व संस्कृति की अच्छी जानकारी देने के लिए उपयोगी किताबों का संकलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के भिलाई निवासिनी डॉ सरिता साहू की ओर से 3 किताब जिला ग्रंथालय को प्रदान की गई है। डॉ सरिता साहू की ओर से लिखित छत्तीसगढ़ का राजनैतिक इतिहास, अभिनंदन-2 व डॉ यशवंत साहू कौगनिहा द्वारा लिखित उपन्यास दसमत उपलब्ध कराया गया है।