ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

Posted On:- 2022-04-01



अम्बिकापुर (वीएनएस)। विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्याथिर्यों को पढ़ाई के दौरान अत्याधिक कोलाहल के कारण तैयारी में दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखकर कलेक्टर संजीव कुमार झा की ओर से अम्बिकापुर के शहरी क्षेत्र में लाउडस्पीकर के उपयोग को रोकने राज 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि निर्धारित अवधि में लाउडस्पीकर का उपयोग, भोपू या हार्न का उपयोग तथा पटाखा फोड़ा जाता है तो दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कारर्वाई की जाएगी।