कलेक्टर के हाथों गीता को मिली उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप

Posted On:- 2022-04-01



अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने शुक्रवार को दोनों आंखों से दिव्यांग गीता कुजूर को एक लैपटॉप देकर उच्च शिक्षा में सहयोग के लिए संवेदनशील पहल की। उन्होंने कहा कि लैपटॉप से गीता वॉइस् रिकार्ड कर अपने पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकेगी। कलेक्टर ने गीता को मन लगाकर पढ़ाई कर कामयाब होने की शुभकामनाएं दीं

ग्राम पोड़ीखुर्द निवासी गीता कुजूर दोनों आंखों से दिव्यांग है। वह जगदलपुर में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही है। गीता ने बताया कि पढाई के लिए एक लैपटॉप की आवश्यकता थी, लेकिन निम्न आय वर्ग परिवार की होने के कारण लैपटॉप खरीदने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने कलेक्टर संजीव कुमार झा को अपनी परेशानी बताते हुए एक लैपटॉप की मांग की। गीता लैपटॉप पाकर बहुत खुश हुई और कलेक्टर झा को लैपटॉप देने के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।