ग्राम पंचायत सचिव पद पर अनुकम्पा नियुक्ति

Posted On:- 2022-04-01



गरियाबंद (वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी रोक्तिमा यादव की ओर से जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहरा के ग्राम पंचायत सचिव दिवंगत सेवकराम नेताम की धर्मपत्नी हितेश नेताम को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया गया है।

दिवंगत सेवकराम नेताम जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहरा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे। सचिव के पद पर रहते हुए 7 अप्रैल 2017 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव की ओर से उनका अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर हितेश नेताम को जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहैदा में पदस्थ किया गया है।