कलेक्टर ने किया स्कूलों के संचालन मे आंशिक परिवर्तन

Posted On:- 2022-04-01



नारायणपुर (वीएनएस)। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर रघुवंशी ने वतर्मान में तेज गर्मी को देखते हुये जिले के समस्त स्कूली शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में आंशिंक परिवर्तन किया जाता है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिन स्कूलों में एक पाली में कक्षायें संचालित होती है, उन स्कूलों में सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक कक्षायें संचालित होंगी। वहीं ऐसी शालाये जहं कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, उनमें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तथा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी कक्षा सुबह 11.30 बजे से 04.30 बजे तक संचालित होंगी। इसके साथ ही हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षा पूर्व में जारी समय-सारणी अनुसार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाऐगी।