एकलव्य विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र निर्धारित, रोल नंबर जारी

Posted On:- 2022-04-01



नारायणपुर (वीएनएस)। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2022-23 कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 3 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केन्द्रों में शासकीय बालक बुनियाद आदर्श आवासयी विद्यालय गरांजी, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर गरांजी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छोटेडोंगर शामिल है। परीक्षार्थी विद्याथिर्यों को उनके रोल नंबर परीक्षा केन्द्र अनुसार आबंटित किये गये हैं। जिनमें शासकीय बालक बुनियाद आदर्श आवासयी विद्यालय गरांजी में रोल नंबर 17001 से 17260 तक, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में रोल नंबर 17261 से 17458 और 17459 से 17534 तक तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेडोंगर में रोल नंबर 17535 से 17690 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवेश चयन परीक्षा के दिन सभी विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड -19) संक्रमण से बचाव, सावधानी को ध्यान में रखते हुए मास्क का उपयोग करें। साथ ही पहचान पत्र हेतु आधार कार्ड साथ में रखें। सभी विद्यार्थी परीक्षा के दिन संबंधित परीक्षा केन्द्रों में 1 घंटा पूर्व उपस्थित होवें।