बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी महोबे और पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिले में अनियमित चिटफंट कम्पनियों के विरूद्ध की जा रही कारर्वाई पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नवरात्र पर्व के अवसर पर मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम व मेला के संबध में चर्चा की तथा उक्त स्थलों पर पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. बालोद जी.डी. वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा मनोज मरकाम, एस.डी.एम. गुरूर रश्मि वर्मा और संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान आदि मौजूद थे।