अंग्रेजी स्कूलों में संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन निरस्त

Posted On:- 2022-04-01



नये सिरे से विज्ञापन जारी कर संविदा भर्ती की कायर्वाही किया जाएगा

जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय, गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती के लिए 19 अक्टूबर 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। तकनीकी त्रुटियों के कारण उक्त विज्ञापन को निरस्त कर दिया गया है तथा नये सिरे से विज्ञापन जारी कर संविदा भर्ती की कायर्वाही किया जाएगा।