अंबिकापुर (वीएनएस)। कोतवाली के पास चोरी की घटना की अंजाम देने से पहले की पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने रात्रि गश्त के दौरान 5 आरोपी गिरफ्तार किया। ज्ञातव्य है कि कोतवाली के पास 3 दिन पूर्व कपड़ा और बर्तन दुकान में चोरी को लेकर पुलिस की काफी फजीहत हो रही थी। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ करने मुखबिरों के साथ लगी थी। पुलिस की टीम गुरुवार की रात गश्त पर निकली थी, इसी बीच कुछ लोग पुलिस वाहन देखकर छिपने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि सभी झारखंड के निवासी हैं तथा शहर के एक दुकान में चोरी-डकैती करने योजना बनाकर निकले थे। इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उन्हें पकडक़र पूछताछ की तो उन्होंने शहर के ब्रम्हरोड ब्रम्ह मंदिर के पास स्थित अमित रेडियो में चोरी या डकैती करने जाने की बात बताई। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उन्होंने 3 दिन पूर्व स्कूल रोड स्थित मनीष ड्रेसेस व अनिल बर्तन दुकान तथा पूर्व में रितेश अग्रवाल के खरसिया रोड स्थित रितेश एजेंसी में चोरी की बात भी स्वीकार की।
इसके अलावा उनके पास से 25 हजार रुपए नकद व 19 नग चांदी का सिक्का बरामद किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ धारा 399, 402 व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें झारखंड के साहेबगंज जिला के ग्राम राजमहल मोजबानीचक निवासी जिम्मेदार शेख पिता सत्तार शेख 35 वर्ष, असगर शेख पिता ऐनुल शेख 18 वर्ष, असलम शेख पिता सुसुद्दीन शेख 42 वर्ष, आलम शेख पिता इरफान शेख 45 वर्ष तथा मजबूर शेख पिता अलीमुद्दीन शेख 50 वर्ष शामिल हैं।