कवर्धा (वीएनएस)। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर जिला कबीरधाम में अलग-अलग क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निर्माण की सौगात दे रहे हैं। मंत्री अकबर के विधायक मद से जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम नेवारी में राजपूत क्षत्रीय समाज के पास 10.00 लाख की लागत से भवन निर्माण किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत ग्राम खैरबना कला में तहसील साहू संघ बोड़ला के पास 10.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।