बिलासपुर (वीएनएस)। महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पिछले 90 दिनों से जेल में बंद कालीचरण बाबा को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच ने 1 लाख रुपए के बांड और 50 हजार डिपॉजिट करने की शर्त पर जमानत दी है।
जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान कालीचरण बाबा की ओर से सीनियर एडवोकेट ने इस तरह के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि किताबों में लिखी हुई बातों को प्रस्तुत किया है। किताबों में लिखी हुई बातों पर सार्वजनिक रुप से बयान देना कोई अपराध नहीं है। कालीचरण बीते 90 दिनों से जेल में है, और चार्जशीट भी पेश हो चुकी है, ऐसे में जमानत उनका अधिकार है।