सोंढुर बांध में नाव पलटी, दो युवतियां लापता

Posted On:- 2022-04-01



धमतरी (वीएनएस)। जिले के सोंढूर डेम में बोटिंग के दौरान बोट पलटने से 7 युवक-युवतियां डूब गए। जिनमे से 5 को बचा लिया गया है। वही दो लड़कियां अब भी गायब है, जिनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद के धवलपुर से धमतरी के बेलरबहरा में युवक-युवतियाँ शादी समारोह में शामिल होने आये थे। शुक्रवार की दोपहर बोटिंग करने तीन लड़के व चार लड़कियां सोंढूर डेम पहुंचे थे। तभी बोटिंग करने के दौरान बोट में पानी भरने लगा। पानी भरते देख घबरा कर दो लोगो ने नदी में छलांग लगा दी, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। जिसके बाद इनमें से 5 तो किसी तरह से बाहर आ गए पर मोनिका व बिंदिया नाम की लड़की गहरे पानी मे समा गए। आस पास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस गोताखोरो की टीम लेकर डेम में पहुँची और दोनो लड़कियों की तलाश शुरू की पर अब तक उनका कोई पता नही चल पाया है। वही डूबने से बचे एक युवक को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।