दुर्ग (वीएनएस)। उत्कल दिवस के अवसर पर अभिषेक टंडन (जिला संयोजक भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ एवं प्रदेश उत्कल क्रीड़ा मंडल दुर्ग) ने छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर राज्य की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। अभिषेक ने अपने ट्वीट में कहा, छत्तीसगढ़ दुर्ग के मेरे बहनों एवं भाइयों को उत्कल दिवस पर बधाई।’’
अभिषेक ने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा आज उत्कल दिवस मना रहा है। आज ही के दिन ओडिशा को भाषाई आधार पर एक अलग राज्य का दर्जा मिला था। 1 अप्रैल 1936 को बिहार, मद्रास प्रेसीडेंसी, संयुक्त बंगाल के कुछ हिस्सों को अलग कर ओडिशा प्रांत को अलग पहचान मिली थी। अपने इस गौरवशाली दिन को पूरे उड़ीसा ओर छत्तीसगढ़ में बड़े धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया जाता है। ‘उत्कल दिवस’ या ‘उत्कल दिबाशा’ पर पूरे प्रांत में सरकारी दफ्तरों को तो सजाया ही जाता है, लोग अपने घरों-दूकानों को भी सजाते हैं। खेल-प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।