कोरबा (वीएनएस)। नवापारा कोथरी नाका थाना में घरेलु विवाद के चलते पत्नी को जान से मरने की कोशिश करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार 31 मार्च को कुआभट्ठा में रात्रि के अपनी पति समयान बरेठ से साथ टी वी देखा रही थी। उसी बीच पति पुराने घरेलू विवाद को लेकर अचानक गुस्से में आकर पीड़िता गीता बरेठ पर सब्जी काटने के चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी पत्नी को जेठ, जेठानी ने जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कर चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुआ। फरार आरोपी समायन बरेठ को 12 घंटे भीतर घेराबंदी कर मोतिसागर पारा क्षेत्र से हिरासत में लिया।