रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रासंमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (सिविल) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरान्त विद्युत सेवाभवन डंगनिया मुख्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर कंपनीज अध्यक्ष अंकित आनंद (आईएएस) ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक भेंट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सेवानिवृत्त हो रहे दीर्घ अनुभवी अभियंता के कार्यों से प्रेरणा लेकर समस्त अभियंता पॉवर कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर बने रहेंगे।