धमतरी (वीएनएस)। पोषण पखवाड़ा पोषण अभियान के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजगहन धमतरी में विद्यालयीन छात्राओं एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंजू साहू ने एनीमिया की जानकारी दी वहीं श्रीमती कविता ध्रुव ने पोषण के पांच सूत्र की विस्तृत जानकारी दी तथा श्रीमती दिनेश्वरी ध्रुव ने सजग विडियो की 39वीं कड़ी ’रूत की रीत’ कार्यक्रम सुनाया गया तथा विभिन्न पहलुओं के माध्यम से भी जानकारी दी गई।
पोषण अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षिका श्रीमती संगीता देवांगन, श्रीमती किरणबाला गंजीर सहित विद्यालय की छात्राएं कुमारी हेमलता, प्राची, प्रीद्या, शेष कुमारी, खुमेश्वरी, वेदिका, देविका, रुबीना, बबीता, अंजलि ,चित्रलेखा ,साक्षी, जीनत, देविका, लीना, सेजल ,डाली, कुमकुम ,रेणुका ,रुचि, सपना, निशा ,श्वेता, नीतू, अंजलि, योगिता नगारची, योगिता साहू , तेजस्विनी, केसीमा, टिकेश्वरी ,पूनम ,यामिनी, झरना ,मनीषा, टामिन, लालिमा मुख्य रूप से उपस्थित होकर पोषण अभियान के तहत जानकारियों से अवगत हुए।