दुर्ग (वीएनएस)। पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन न्यूनतम 6 घंटे के लिए निर्धारित था। जिसे प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए 01 अप्रेल से 30 जून तक घटाकर 6 घंटे से 4 घंटे तक कर दिया गया है। समयावधि में परिर्वतन के कारण निर्धारित तिथि में केंद्र का संचालन 7:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। गृष्म काल की समाप्ति पर पुन: पूर्व निर्धारित समय लागू होगा।