5 से 30 अप्रैल तक स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए कर सकते हैं आवेदन

Posted On:- 2022-04-01



दुर्ग (वीएनएस)। प्रदेश में 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व सत्र 2022-23 से संचालित की जाने वाली 32 उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए 05 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। उपलब्ध सीट से ज्यादा आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट का आबंटन किया जाएगा। एडमिशन व अन्य कायर्वाही के लिए 05 मई से 10 मई तक का समय निर्धारित किया गया है।