उदित होते हुए सूर्य को अध्र्य देकर संस्कार भारती मनाएगी नववर्ष

Posted On:- 2022-04-01



कांकेर (वीएनएस)। हिन्दू नववर्ष, वर्ष प्रतिपदा 2 अप्रैल को मनाया जायेगा, हम हिन्दू सनातन धर्मावलंबियों के लिये यह दिन अतिमहत्वपूर्ण होता है, लेकिन पश्चिम के अंधानुकरण के चलते 31 दिसंबर और 1जनवरी कैलेंडर नववर्ष को ही पूरा हिन्दू समाज नववर्ष मनाने लगा है जो कि उचित नही है। कला और संस्कृति को संरक्षित करने और हिन्दू सनातन धर्म की रक्षा के लिये कृतसंकल्पित संस्था अखिल भारतीय संस्कार भारती का प्रथम पर्व नवरात्र के प्रथम दिवस 2 अप्रैल को नववर्ष के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को विक्रम संवत चैत्र प्रतिपदा 2079 को ही अपना नववर्ष मनाना है, यह संकल्प ले और डांडिया तालाब गार्डन के पास प्रातः सूर्योदय के समय उदित होते भुवनभास्कर भगवान सूर्य नारायण को अध्र्य देकर, अपने अपने घरों में भगवा ध्वज लगाकर तथा दीपदान कर हिन्दू नववर्ष मनायें। यह विनम्र अपील संस्कार भारती कांकेर इकाई के संरक्षक जोगेंद्र सिंह परिहार, अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्रा, महामंत्री सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती भावना हड़प ने की है।