रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का लाइव प्रसारण कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भी हुआ। इस अवसर पर पीएम मोदी को सुनने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उत्सुक दिखाई दिए। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि उनके पालकों को भी पढ़ाई व एग्जाम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त रहते हुए बिना घबराए परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र दिया।