राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के संपादन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 2 अर्प्रैल को अतिरिक्त मतदान दल के अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से तथा डाक मतपत्र के लिए नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से दिया जाएगा।