सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन हो यह सुनिश्चित कर लिए जाएं : कलेक्टर

Posted On:- 2022-04-01



महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद शहर वासियों के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी। इसी माह स्विमिंग पूल शुरू हो जाएगा। पूल शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को ना सिर्फ नई सुविधा मिलेगी और तैराकी सीखने का भी मौका मिलेगा। शहर के खेल प्रेमियों और नागरिकों को स्विमिंग पूल निर्माण पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना के चलते इसमें कुछ देर हुई।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्विमिंग पुल संबंधित क्लब गठन, समिति गठन व ग्रीष्माकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के संबंध में बैठक की। उन्होंने वन विभाग के मैदान में नवनिर्मित स्वीमिंग पूल के संबंध में जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के भीतर साफ-सफाई कार्य पूरा कर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल ग्राहकों की सुविधा के लिए हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए है। सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन हो यह सुनिश्चित कर लिया जाएं। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कायर्पालन अभियंता ने बताया कि स्वीमिंग पूल निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। पानी भी भरा गया है।

गमिर्यां शुरू हो गई हैं लोगों की दिलचस्पी पूल, वॉटर पार्क्स में चहल कदमी भी बढ़ जाती है। खासकर बच्चों की। ज्यादातर मां-बाप अपने बच्चों को गमिर्यों में स्विमिंग पूल पर तैरना सिखाने या अगर पहले से आती हो तो उनकी प्रेक्टिस बनाए रखने के लिए ले जाते हैं, वैसे तो स्विमिंग करना मस्ती भरा होता है और ये एक बेहतरीन एक्सर्साइज भी है। ऐसा नजारा अब जल्द महासमुंद में भी देखने मिलेगा। कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा स्विमिंग पूलों में बैक्टेरिया व कीट के प्रसार को रोकने के लिए रासायनिक कीटाणुनाशकों जैसे कि क्लोरीन, ब्रोमिन या खनिज सैनिटाइजर्स और अतिरिक्त फिल्टरों आदि का उपयोग किया जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि वनमंडलाधिकरी की ओर से संचालन समिति का गठन कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगें व सुरक्षाकर्मी, तैराकी प्रशिक्षक की उपलब्धता, रजिस्ट्रेशन व मासिक, वार्षिक शुल्क, अतिथि शुल्क का निर्धारण, सामग्री की उपलब्धता के साथ प्रारंभ करने को कहा। बैठक में तैराकी क्लब में सदस्यता के लिए नाम आमंत्रित किया गया है। ताकि पदाधिकारियों का चयन किया जा सके। कलेक्टर क्षीरसागर ने आगामी समय में खेल गतिविधियों के अंतर्गत आयोजनों, खेल प्रशिक्षण, खेल निर्माण, मैदान आदि की जानकारी, और खेल सामग्री की उपलब्धता, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, खेल संघों की उपलब्धियॉ के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। जिला प्रशासन तथा खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खेल संघों ने नेटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, शतरंज, बालीबाल, एथलेटिक्स, कबडडी, क्रिकेट, हॉकी, कराते, तैराकी, बाल बैडमिंटन, ताईक्वाण्डों, पंजा कुश्ती, योगा व जुम्बा, बैडमिंटन, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, टेनिस बाल क्रिकेट, स्केटिंग, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, फुटबाल इत्यादि खेलों के लिए खेल संघों के पदाधिकारियों ने नाम दिए।

कलेक्टर ने बैठक में इसके अलावा जिले के खेल गतिविधियों की जानकारी लेते हुए खेलों का संचालन केलिए आवश्यक सामग्री प्रदान करने कहा गया। उपलब्ध संसाधन, प्रशिक्षक की जानकारी, खिलाडियों की उपलब्धी पर चर्चा के साथ जिले मे नये खेलो पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षक की उपलब्धता कराने व कैम्प लगाने के संबंध में चर्चा किया गया। खेलो में संसाधनों व आयोजनों पर जिले में हो रही समस्याओं व सुझाव पर भी चर्चा हुई।

खेल संघों के पदाधिकारी क्रिकेट खेल मैदान, कबडडी हॉल, शतरंज हॉल, ताईक्वाडों हॉल, ग्रीपलिंग हॉल जिसमें खेल प्रशिक्षण नियमित संचालित हो सके की मांग रखी गई। बास्केटबाल में फ्लेरिंग, विद्युत व्यवस्था व फेंसिंग कार्य के लिए मांग की गई। हैण्डबाल संघ द्वारा चेजिंग रुम के उपर हाल का निर्माण के लिए व संजय कानन में बन रहें इण्डोर स्टेडियम में खेलों का संचालन करने की अनुमति की बात कहीं गई। कलेक्टर की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रस्ताव तैयार करने कहा गया। आयोजन स्थल व खेल मैदान के उपलब्ध स्थानों पर मौका जांच करने भ्रमण किए जाने कहा गया। राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत जिले के युवाओं की भागीदारी अधिक हो इसकेलिए योजना की जानकारी देते हुए पाम्पलेट वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया।

बैठक में वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी एस. आलोक, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे सहित खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाडी व तैराकी प्रशिक्षक उपस्थित थे।