रायपुर (वीएनएस)। शहर के अलग-अलग मकानों से मोबाइल चुराने वाले चोर सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर अंकित मिश्रा ने 9 नग मोबाईल फोन और नकद रकम चोरी की है। आरोपी अंकित मिश्रा पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। अरोपी के साथी गौरव अम्बवानी और मुकेश साहू चोरी की मोबाईल क्रय करने कर बेचा करते थे, जिन्हें भी पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस ने बताया, सुबह पीड़ित अपने घर के हॉल में अपने मोबाईल फोन को टेबल पर रखकर उपर रूम में चला गया था। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। पीड़ित करीबन 12.00 बजे नीचे हॉल में आकर देखा तो उसका मोबाईल फोन टेबल में नहीं था। किसी चोर ने घर के खुले दरवाजे से कमरे अंदर प्रवेश कर 1 नग मोबाईल फोन को चोरी कर लिया था।
वहीँ दूसरे मामले में मोहित अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कोटा कालोनी गायत्री मंदिर के पीछे थाना सरस्वती नगर में रहता है। 22 मार्च को घर आकर रात्रि में सो गया और 23 मार्च को उठकर देखा तो उसके बिस्तर में रखा 2 नग मोबाईल फोन और पर्स जिसमें नकदी 13,700 रूपये रखा था, नहीं था।
उपरोक्त घटनाओं की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, थाना डी.डी.नगर और थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में पीड़ितों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया। फुटेज का अवलोकन करने पर पाया गया कि एक लड़का मोहित अग्रवाल के घर में प्रवेश कर चोरी किया है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा फुटेज में दिख रहे लड़के की पहचान रामसागर पारा आजाद चौक निवासी अंकित मिश्रा के रूप में की, जो पूर्व में भी इसी तरीका वारदात के आधार पर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है तथा अलग-अलग थानों से चोरी के प्रकरणों में कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है।
जिस पर टीम के सदस्यों ने अंकित मिश्रा की पतासाजी करते हुए आरोपी अंकित मिश्रा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी अंकित मिश्रा ने चोरी की उक्त घटनाओं को कारित करने के अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलग -अलग मकानों से सुबह के समय मकानों में प्रवेश कर अन्य 06 नग मोबाईल फोन भी चोरी करना बताया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के मोबाईल फोन को गौरव अम्बवानी को बिक्री करना बताया, जिस पर नरेश अम्बानी को पकड़ा गया।
पूछताछ में नरेश अम्बानी द्वारा कुछ मोबाईल को अपने पास होना तथा कुछ मोबाईल को धमतरी निवासी मुकेश साहू के पास बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मुकेश साहू को भी पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 09 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 1,35,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।