नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने ली छुईखदान मंडल की बैठक

Posted On:- 2022-04-01



रायपुर (वीएनएस)। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छुईखदान मंडल के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छलावे को जनता समझ चुकी है।अब वक्त वास्तव में बदलाव का है।आप सभी कार्यकर्ता तन्मयता से विजय खैरागढ़ के लिये जुट जायें।हमारी जीत सुनिश्चित है।कांग्रेस हर मोर्चे पर असफल है। उसके वादे केवल ठगी के लिये है।इससे पूर्व कितने वादे किये गये थे,कितने पूरे किये सब जानते हैं।उपचुनाव में छुईखदान का प्रभार सौंपा गया है।बैठक में प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव,महामंत्री सचिन बघेल ,दिनेश गांधी,राजेन्द्र गोलछा, प्रेमनारायण चंद्राकर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।