रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक ट्वीटकर राज्य सरकार पर आदिवासियों पर बर्बरता का आरोप लगाया है। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा, भूपेश बघेल सरकार का अहंकार और तानाशाही चरम पर है!
नारायणपुर में आदिवासियों पर यह बर्बरता और क्रूरतापूर्ण लाठीचार्ज शर्मनाक है। क्या अब अपना हक मांगने पर ऐसा दमन किया जाएगा। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर गया है। चिंता मत कीजिये!एक-एक लाठी का हिसाब होगा।
https://twitter.com/drramansingh/status/1509898102873858051?s=20&t=tXDlh7SSYIYi1kgUM-69GA