कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 14 नए मामले, रायपुर से 7

Posted On:- 2022-04-01



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 8 हजार 379 सैंपलों की जांच में 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 16 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

रायपुर में आज 7 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 21 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की सख्या 116 है।

आज राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

देखें किस जिले में कितने संक्रमित मिले...