रविवि ने जारी किया परीक्षा का टाइम-टेबल और दिशा-निर्देश...

Posted On:- 2022-04-02



रायपुर (वीएनएस)। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने अपनी आनलाइन वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 16 अप्रैल से आनलाइन शुरू होंगी। इस बार भी परीक्षार्थियों को वाट्सएप और मेल के जरिए प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। सुबह 8:30 बजे से परीक्षा शुरू होकर 11 बजे तक चलेगी और उत्तर-पुस्तिका को जमा करने के लिए समय सीमा चार घंटे रखी गई है। जिस दिन परीक्षार्थी परीक्षा देंगे उसी दिन दोपहर तीन बजे तक कापियों को जमा करना पड़ेगा। रविवि के कुलसचिव डा. गिरीशकांत पांडेय ने बताया कि परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी। अलग-अलग विषयों की समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेब साइट www.prsu.ac.in पर देखी जा सकती है।