संत विनोबा नगर में कलेक्टर ने बसाया कुष्ठ रोगी और दिव्यांगों का विशेष मोहल्ला

Posted On:- 2022-04-02



रायगढ़ (वीएनएस)। नगर निगम रायगढ़ वार्ड क्रमांक 34 संत विनोबा नगर लगभग 40 वर्ष पूर्व बसे मोहल्ले में ज्यादातर लोग कुष्ट प्रभावित और विकलांग और शारीरिक रूप से कमजोर गरीब लोग रहते हैं जिनके समक्ष निवास का संकट आ चुका है। मोहल्ले वासियों को राइस मिल मालिक ने उक्त भूमि को अपना बताकर मकान निर्माण करने से रोक रहा है और जमीन खाली कराने की धमकी दी जा रही है, जिसको लेकर शुकवार को मोहल्ले के 2 दर्जन से अधिक महिला और पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर उपरोक्त समस्या का निराकरण करने की गुहार लगाई।
जानिए क्या है पूरा मामला....
नगर निगम रायगढ़ वार्ड क्रमांक 34 संत विनोबा नगर यह विशेष लगभग 40 वर्ष पूर्व बसा हैं, इस मोहल्ले में ज्यादातर लोग अपनों से तिरस्कृत हुए कुष्ट प्रभावित और विकलांग और शारीरिक रूप से कमजोर और गरीब लोग सन 1983 से निवासरत है। जिन्हें तत्कालीन कलेक्टर पी.के. दास को वहां बसाया गया था। उसी दौरान छतामुड़ा के जमींदारों ने उक्त भूमि पर आपत्ति जताने के कारण तत्कालीन कलेक्टर आरके दास को मोहल्ला वासी अपनी विनती बताएं और जमींदारों को जो धमकियां दी जा रही थी उसे बताने पर उन्होंने छतामूरा के पटवारी से सभी जमींदारों (लगभग 6 जमींदारों) को संत विनोबा नगर मोहल्ले में बुलाया गया और कलेक्टर साहब ने जमींदारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी अपनी जमीन स्वीकार की, कलेक्टर साहब ने कहा कि यदि तुम लोगों की यह जमीन है, तो अपनी जमीन कागजात लेकर कल राजस्व न्यायालय में हाजिर होना, क्योंकि हम उस जमीन पर इन विकलांगों के लिए कोसा बाड़ी बनाना चाहते हैं।
तब उसी वक्त सभी जमींदारों ने अपनी जमीन होने से इनकार किया और कहा कि सरकार आप की जैसी मर्जी आप लोग जैसा कीजिए। अपनी जमीन नहीं है होने का स्वीकार किया और चले गए। कुछ निवासियों को वर्ष 1989 में पट्टा भी प्राप्त हो चुका है और कुछ लोग ने उक्त बंजर पड़ी भूमि पर साग सब्जी लगाकर जीवन यापन करते थे ! समय के साथ मोहल्ले वासियों की आबादी बढ़ने के कारण घर भी बनने लगे इस तरह जनसंख्या एवं गुरु की वृद्धि होती गई और हो रही है सन 1989 से लेकर सन 1919 तक कोई जमींदार आपत्ति नहीं किया लेकिन वर्तमान में राइस मिल मालिक सुनील कुमार गुप्ता ने उक्त भूमि को अपनी भूमि बताकर भवन निर्माण करने से रोका जा रहा है तथा उक्त भूमि को खाली करने की धमकी दिया जा रहा है। जिससे संत विनोबा नगर मोहल्ले के गरीब निशक्तजन व कुष्ठ रोगी के समक्ष निवास का संकट आ गया है। मोहल्ले वासियों ने जिला कलेक्टर से इस समस्या का निराकरण करने के लिए गुहार लगाई है।
गौरतलब हो कि सरकार ने पट्टा वितरण के लिए मोहल्ले में नए सर्वे को रही थी जो सर्वे रुक गया है और कुछ ही घरों का सर्वे हुआ है, अचानक पट्टा वितरण का सर्वे रुकने पर मोहल्ले वासियों ने अपनी तरफ से खोजबीन की तो पता चला कि यह जमीन सुनील कुमार अग्रवाल के नाम से गुप्त रूप से सर्वे किए हुए, जिसकी मोहल्ले वासियों की बिना जानकारी का पंजीयन हुआ है। इस वजह से मोहल्ले के गरीबों को पट्टा नहीं बन पा रहा है, और मोहल्ले वासी प्रधानमंत्री महत्वकांक्षी आवास योजना से भी वंचित हो रहे हैं। तत्कालीन कलेक्टर ने बताए गए उपरोक्त भूमि पर राइस मिल मालिक के पक्ष में पंजीयन को लेकर सवाल उठना भी लाजमी है।
बहरहाल अब यह देखना होगा कि विनोबा नगर मोहल्ले के शारीरिक रूप से विकलांग और कमजोर तबके के कुष्ठ पीड़ित गरीब मोहल्ले वासियों की शिकायत पर किस प्रकार की कार्यवाही की जावेगी!