नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जुलाई में होने वाली शतरंज ओलंपियाड के लिए अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष अर्काडी वोर्कोविच और भारतीय शतरंज महासंघ के अधिकारियों के साथ चर्चा की। श्री ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा कि महासंघ ने शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी आधिकारिक रूप से भारत को सौंपी है।