डॉ. एस. राजू ने बने भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक

Posted On:- 2022-04-02



नई दिल्ली (वीएनएस)। डॉ. एस. राजू ने कोलकाता में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आर. एस. गरखल का स्थान लिया, जो 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान पद संभालने से पहले डॉ. राजू जीएसआई मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक और मिशन- III और IV के राष्ट्रीय प्रमुख के पद पर थे।

जीएसआई के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. राजू ने कहा कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण देश में खनिज संसाधनों के संवर्धन के क्षेत्र में मुख्य राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों पर लगातार ध्यान केंद्रित करने और खनन क्षेत्र, उद्योग और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के शैक्षणिक संस्थानों के साथ घनिष्ठ संपर्क और जुड़ाव का लक्ष्य रखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्य-उन्मुख परिणामों के बेहतर वितरण के लिए विशेष रूप से खनिज अन्वेषण में और भू-विज्ञान क्षेत्रों में जीएसआई की निरंतर सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए और राष्ट्र निर्माण के प्रयास में विश्लेषणात्मक सुविधाओं और क्षेत्र गतिविधियों की उन्नति के साथ नियोजित और केंद्रित अनुसंधान एवं विकास और परिचालन गतिविधियों पर अधिक जोर दिया जाएगा।