कांकेर (वीएनएस)। विकासखण्ड कांकेर अंतर्गत ग्राम नंदनमारा मेडिकल कॉलेज, अलबेलापारा स्थित मातृृ एवं शिशु रोग अस्पताल और कोमलदेव जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने नंदनमारा मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों से नाली निर्माण, अस्पताल का रंगरोगन सहित साफ-सफाई कराने निर्देश दिये। मेडिकल कॉलेज में कलेक्टर ने एमेटोलॉजी लेब, इस्ट्रोलॉजी लेब, एन्टोमी म्यूजियम, लेक्ट्रे हॉल, सेंटर लाईब्रेरी, प्रेक्टिकल कक्ष, डेमो रूम और विद्यार्थियों के क्लास रूम का अवलोकन किया।
उन्होंने क्लास रूम में बच्चो से चर्चा करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की असुविधा होने पर जानकारी देने की बात करते हुए कुशल क्षेम पूछा। बच्चो ने छात्रावास में नेटवर्क और बिजली गुल होने और मनोरंज की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी इस पर कलेक्टर ने सभी समस्याओं को समय पर निराकरण कराने का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पश्चात कलेक्टर ने अलबेलापारा स्थित मातृ एवं शिशु रोग विभाग में गहन नवजात शिशु चिकित्सा यूनिट, महिलाओं एवं बच्चों का ओपीडी, टीकाकरण, अंतःरोगी विभाग, प्रसव की सुविधा और ऑपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एमटीपी ट्रेनिंग सेंटर इत्यादि के लिए आवश्यक उपकरण और संसाधन की व्यवस्था किया गया है, जिसका निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल में निर्माणाधीन नवजात शिशु चिकित्सा ईकाई, शिशु वार्ड, ऑपरेशन थियेटर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल मरकाम को दिये।
कलेक्टर ने कोमलदेव जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कक्षों का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन हमर लेब कक्ष तथा एमआरआई मशीन स्थापित कक्ष का अवलोकन करते हुए समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन एम.एल. गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी ठाकुर, डॉ. मनीष मार्कण्डेय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र नाग, डॉ एससीएस शाडिल्य, डॉ, मिथिलेश मरकाम, अस्पताल सलाहकार मिथिलेश सोनबेर, टिकेश कटेन्द्र उपस्थित थे।