धमतरी (वीएनएस)। चेट्रीचंड्र (झुलेलाल जयंती) का पर्व सिंधी समाज ने जोर-शोर से मनाया जा रहा है। सुबह चालिसा पाठ के बाद समाज के युवकों ने भगवा ध्वज के साथ स्कूटर रैली निकाली जो शहर भ्रमण करते हुए घड़ी चौक में साईं झुलेलाल की महाआरती के साथ समाप्त हुई। पुराने मोटर स्टैण्ड सहित अलग-अलग स्थानों पर सिंधी समाज ने प्रसादी का वितरण किया। शनिवार शाम 5 बजे कोष्टापारा स्थित झुलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर भ्रमण करते हुए बनिया तालाब में विसर्जित होगी।
शनिवार को सुबह 9 बजे झुलेलाल मंदिर में झुलेलाल चालीसा का पठन किया गया। उसके पश्चात10:30 बजे समाज के युवकों की विशाल स्कूटर रैली भगवा ध्वजों के साथ निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए घड़ी चौक पर साई झुलेलाल की महाआरती के साथ समाप्त हुई। रैली का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ।
सिंन्धी समाज ने जगह-जगह दिन भर प्रसाद का वितरण किया गया। पुराना बस स्टैण्ड में सिंधी समाज ने प्रसादी वितरण का कार्यक्रम सुबह रखा गया। जिसका शुभारंभ सिंधी समाज के अध्यक्ष महेश रोहरा, दीपक लखोटिया, नरेन्द्र रोहरा, सिख समाज के ज्ञानी आदि ने पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर नोतन कमरानी, हीरा नरसिंघानी, अजय जैन, रामू रोहरा, अशोक चरवानी, दिलीप आहुजा, कन्नु कस्तुरिया, रमेश लाल दिवानी आदि उपस्थित थे। महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, गोपाल शर्मा, ईश्वर देवांगन भी प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
दोपहर को विशाल भंडारा पूज्य पंचायत सिंन्धी समाज भवन आमापारा में रखा गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ अन्य हिन्दू समाज के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण किया। शाम 5 बजे झुलेलाल साई की शोभायात्रा कोष्टापारा स्थित झुलेलाल मंदिर से आरंभ होगी जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घड़ी चौक पहुंचेगी। जहा आतिशबाजी की मनमोहक रोशनी के साथ रात्रि 9 बजे आमापारा स्थित बनिया तालाब में दरिया शाह (जल के देवता) की आरती के पश्चात ज्योति विसर्जित किया जाएगा।
समारोह को सफल बनाने में महेश रोहरा (अध्यक्ष), रामचंद वाधवानी (उपाध्यक्ष), अशोक चारवानी (उपाध्यक्ष), प्रकाश वाधवानी, नरेंद्र होतवानी, राजकुमार लालवानी, हीरा पंजवानी, रोमी सावलानी, रामचंद हरषानी, राजकुमार चुगवानी, अशोक डोडवानी, भजनलाल काररा, राचंद राय गुरानी, पप्पू वाधवानी, चंद्रलाल डोडवानी, कैलाश कुकरेजा, अशोक मुंजवानी, लक्ष्मण वाधवानी, लक्ष्मण लालवानी, नानकराम मंगलानी, प्रकाश चिमनानी, राजा वाधवानी, इंद्र हिंदुजा, देवा अंदानी, सोनू वाधवानी, राम अंदानी, प्रकाश थारवानी, लालचंद पाहुजा, अशोक बोधवानी, विजय पंजाबी, हीरा केसवानी, महेश लछवानी, सुरेश कलवानी, डॉ भोजवानी, मनोहर जैसवानी, अशोक बुधवानी आदि का विशेष योगदान है।