आरएसएस की शाखाओं में मनाया गया नववर्ष प्रतिपदा उत्सव

Posted On:- 2022-04-02



धमतरी(वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चैत्रशुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के अवसर पर जि़ले की सभी शाखाओं में आद्य सरसंघचालक प्रणाम एवं वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। शिवाजी प्रभात शाखा में मुख्य वक्ता मोहन रणसिंग ने बताया कि शनिवार को चैत्र शुक्ल की पहली तिथि है जिसे हिंदू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आह्वान किया कि इसे धूमधाम से मनाया जाये ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति हमारे उत्सव की जानकारी रहे। उन्होंने बताया कि इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की। भगवान  रामजी का राज्याभिषेक,नवरात्र आरंभ,विक्रम सम्वत् आरम्भ,आर्य समाज की स्थापना,सतयुग का आरंभ,एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा केशवराव बलिराम हेड्गेवार जी की जन्मतिथि है। उन्होंने बताया की हेड़ेगेवार जी का जन्म 1989 में नागपुर में हुआ वे बचपन से ही राष्ट्रभक्त थे। इसी राष्ट्रभक्ति का विचार लिये उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

इसी क्रम में विध्यवसिनी प्रभात शाखा गोकुलपुर, जगतजननी प्रभात शाखा आमातालाब, राजपुर नगरी, आमदी शाखा, गातापार शाखा,कुरुद शाखा, मगरलोड शाखा, सिंगपुर शाखा, एवं जि़ले के सभी शाखाओं में कार्यक्रम हुए। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी ने  नगर के व्यापारी एवं नागरिकों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएँ एवं हिंदू नववर्ष के विषय में जनजागरण का कार्य किया गया।

प्रात: भगवा ध्वज एवं सायंकाल घरों, दुकानो में दीपक जलाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर शिरोमणि राव घोरपड़े, रामलखन गजेंद्र,लक्ष्मणराव मगर,विनोद रणसिंग, राघवराव रणसिंग, प्रतापराव कृदुत्त, चंद्रभान निर्मलकर,उमेश वशिष्ठ, दिनेश पटवा, धनु यादव,राजकुमार पटेल, गौरव मगर, धनराज पटेल, योगेश साहू, संकल्प कश्यप, दिनकर राव चौहान, दिनेश नामदेव,गोविन्दा सोनी घनश्याम साहू ,धरम साहू,नोहर देवांगन, शुभम देशलहरे, सूरज सोनी, राकेश साहू, विशाल ब्रह्मे एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।