जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जशपुर के दीपू बगीचा में मनाए जा रहे सरहुल सरना पूजा महोत्सव का निरीक्षण कर कानून व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे। कलेक्टर व एसपी ने कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी कमर्चारियों को सतकर्ता से कार्य करने व लापरवाही नही बरतने के निर्देश दिए।