सोंढुर डैम हादसा : एक युवती का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Posted On:- 2022-04-02



धमतरी (वीएनएस। युवक युवतियों को नाव लेकर डैम के अंदर घुसना उस समय भारी पड़ गया जब उनके ही दो साथी डैम में डूब गए। घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवतियों को ढूंढने का प्रयास किया जिसमें से एक शव बरामद कर लिया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के गरियाबंद के धवलपुर से शादी कार्यक्रम में शामिल होने कुछ लोग बेलरबाहरा आए थे। जिनमें से तीन लडक़े और 4 लड़कियां सोंढूर डैम में नाव से घूमने चले गए। नाव मे सवार होकर डैम का सैर कर वापस किनारे की लौट रहे थे। तभी नाव में पानी भरता देख दो लडक़ों ने नाव से छलांग लगा दिया।जिससे नाव पलट गया।

इस घटना में 5 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। जिसमें एक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद मोनिका नेताम और बिंदिया नागेश पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह और मेचका थाना प्रभारी मथुरा सिंह ठाकुर टीम के साथ तत्काल मौके पहुँचे।एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार को ही पानी में उनकी तलाश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार को पुन: खोजबीन की गई तब एक शव बरामद किया गया।

एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह ने बताया कि कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने बेलरबहरा आए हुए थे। सभी नाव लेकर डैम में गए हुए थे। तभी नाव पलट गई जिसमें से दो युवतियां दिन में डूब गई। शनिवार सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरे शव की तलाश जारी है।