सेलून संचालक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-04-02



धमतरी (वीएनएस)। देव टॉकीज रोड स्थित बिग बॉस सैलून के संचालक के साथ मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाररिसाईपारा निवासी मो. इस्लाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिग बॉस के नाम से देव टाकिज के पास सेलून की दुकान चलाता है। शुक्रवार की रात करीबन 10 बजे बनियापारा निवासी पूरन बाल कटिंग कराने दुकान के अंदर आया। बाल कटिंग करने के बाद पैसा मांगने पर देने से इंकार कर वाद विवाद कर चला गया।

कुछ देर बाद करीबन रात्रि 10:30 बजे अपने तीन साथियों के साथ वापस सेलून दुकान अंदर जबरन घुसकर बाल कटिंग का पैसा मांगता है, कहकर अश्लील गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पूरन व उनके तीन साथियों ने हाथ में रखे लकड़ी के डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट की। उसे खींचकर दुकान के बाहर निकाल कर भी मारपीट की गई। मारपीट करने से उसके सिर, दाहिने हाथ एवं पीठ में चोट आयी है। मोहम्मद इस्लाम की रिपोर्ट पर पुरन एवं अन्य तीन के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34, 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।