
बलौदाबाजार (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अप्रैल को विकासखंड पलारी के ग्राम जर्वे आएंगे। वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावारण व विकास कार्यो की सौगात सहित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पलारी राज के सम्मेलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 3 मार्च को दोपहर 3.10 बजे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 4.25 बजे ग्राम जर्वे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां शाम 4.30 से 5.30 बजे तक प्रतिमा अनावारण,विकास कार्यो की सौगात समेत छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पलारी राज इकाई के 76वॉ वार्षिक राज सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फिर वह 5.30 बजें सड़क मार्ग से हाई स्कूल परिसर जर्वे से मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।