रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर रविवार को प्रातः 8:30 बजे से श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में सामुहिक सामायिक की आराधना सकल जैन समाज में की जावेगी, उक्ताशय की जानकारी भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर और महासचिव मनोज कोठारी ने दी। अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि सामायिक 48 मिनट तक नियमपूर्वक समता भाव में रहने की प्रक्रिया है। शुद्ध सामायिक आत्मा को मोक्ष के द्वार तक ले जाने वाला साधन है ।मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2621 वे जन्मकल्याणक के अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा 2621 सामायिक की आराधना की जावेगी।
अध्यक्ष महेन्द्र कोचर और कार्यक्रम प्रभारी सरिता चौधरी ने सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं से निवेदन किया है कि हम सभी परम्पराओं और कल्प मर्यादा का सम्मान करते हुए 48 मिनट एक सामायिक लेकर एक साथ एक स्वर में वीर प्रभु की आराधना कर जन्मकल्याणक अवसर को सफल एवं सार्थक बनायें। विजय चोपड़ा ने कहा कि 2621 सामुहिक सामायिक आराधना कार्यक्रम के प्रभारी मल्ली महिला मण्डल , वर्धमान मित्र मण्डल , शीतल बहु मंडल, त्रिशाला बालिका मण्डल हैं। महासचिव मनोज कोठारी और कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने बताया कि सामुहिक सामायिक आराधना कार्यक्रम के लाभार्थी स्व इंदिरा देवी जैन के आत्मश्रेयार्थ जी सी जैन कीर्ति कमलेश जैन परिवार हैं।
आज जैन दादाबाड़ी में राइज़िंग स्टार के लिए बच्चों ने ओड़ियेशन दिए अनेक प्रतिभागियों ने सिंगल और ग्रुप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओड़ियेशन में जज रेखा रायसोनी , सपना लोढ़ा , विद्या लोढ़ा भूपेन्द्र कोटड़िया थे। अंकित बरड़िया, ईषिका चोपड़ा, नूपुर कात्रेला, ज्योति सराफ, नेहा रायसोनी, प्रिंसी भंसाली ने कार्यक्रम का संयोजन किया। मंजु टाटिया ने बताया कि गर्मी में राहगीरों के लिए मटके का ठंडा पानी अमृत समान होता है। रिगलिया रीजेंसी की महिलाओं ने जियो और जीने दो भावों के साथ रोड़ पर एक मटके के ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने किया।
प्रभारी महामंत्री महावीर कोचर ने बताया कि जैन दादाबाड़ी में बी जे एस द्वारा ज्ञान का ताला खोलें किस्मत वाला , प्रभु से मिलन लांछन के संग ने बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। आदित्य सुराना और अजय रायसोनी ने बताया कि प्रभातफेरी अश्विनी नगर डी डी नगर में निकली गई और भगवान महावीर के संदेश जन जन तक पहुचाये गए। 3 अप्रेल को प्रभातफेरी समता भवन टाटीबंध से गुरुद्वारा के पास क्षेत्र में निकाली जाएगी।